एसडीएम ने पीएचसी का किया निरीक्षण जांच के दौरान पीएचसी में नहीं थे कोई कर्मचारी प्रतिनिधि, रजौली शनिवार की देर शाम एसडीएम शंभु शरण पांडेय ने पीएचसी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के वक्त अस्पताल में एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं थे. निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने बाल सुरक्षा जननी सहित अन्य पंजी की मांग की. चिकित्सक दिलीप कुमार ने सहायक नहीं रहने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया. इस अस्पताल का निरीक्षण करीब एक माह पूर्व जिलाधिकारी मनोज कुमार ने किया था. निरीक्षण के दौरान डीएम ने एक माह के अंदर चार चिकित्सक सहित महिला चिकित्सक के पदस्थापना की बात कही थी. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. एसडीओ ने भी अब तक छह बार इस अस्पताल का औचक निरीक्षण कर चुके हैं. लेकिन, अस्पताल की स्थित में कोई सुधार नहीं हुई. अस्पताल उपाधीक्षक एनके चौधरी नवादा में अपना निजी क्लिनिक चलाते हैं. अब तक रोगी कल्याण समिति का गठन नहीं हुआ है. इसके कारण लोगों को मिलनेवाली सुविधा के बारे में भी जानकारी नहीं हो पाती है.
एसडीएम ने पीएचसी का किया निरीक्षण
एसडीएम ने पीएचसी का किया निरीक्षण जांच के दौरान पीएचसी में नहीं थे कोई कर्मचारी प्रतिनिधि, रजौली शनिवार की देर शाम एसडीएम शंभु शरण पांडेय ने पीएचसी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के वक्त अस्पताल में एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं थे. निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने बाल सुरक्षा जननी सहित अन्य पंजी की […]
