महादलित परिवारों को योजनाओं का मिल रहा लाभ

महादलित परिवारों को योजनाओं का मिल रहा लाभ महादलित आयोग के अध्यक्ष ने की अधिकारियों के साथ बैठक नवादा (नगर)राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष डाॅ हुलेस मांझी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रहे महादलित योजनाओं की समीक्षा की. महादलित परिवारों को मिलनेवाली छात्रवृत्ति, सामुदायिक लाभ, शौचालय, मनरेगा, जमीन […]

महादलित परिवारों को योजनाओं का मिल रहा लाभ महादलित आयोग के अध्यक्ष ने की अधिकारियों के साथ बैठक नवादा (नगर)राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष डाॅ हुलेस मांझी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रहे महादलित योजनाओं की समीक्षा की. महादलित परिवारों को मिलनेवाली छात्रवृत्ति, सामुदायिक लाभ, शौचालय, मनरेगा, जमीन का परचा वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, मुसहर जाति को अलग से मिलने वाले लाभ आदि पर चर्चा की. परिसदन में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों से उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. राज्य सरकार द्वारा महादलित परिवारों के लिए दिये जानेवाली सुविधाओं का लाभ उन तक पहुंच रहा है या नहीं इसकी रिपोर्ट लगातार लेते रहे. उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा महादलित बच्चों को दिये जानेवाली छात्रवृत्ति, साइकिल, पोशाक, इंटर में फर्स्ट डिवीजन लानेवाली महादलित लड़कियों को मिलने वाले 15 हजार रुपये वितरण की भी जानकारी ली. साथ ही पीएचइडी विभाग द्वारा शौचालय व अन्य सफाई का निर्माण कार्य, मनरेगा कार्य आदि की जानकारी ली. बैठक में कई अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >