कार्यकर्ता संयमित होकर करें काम : विधायक राजद कार्यकर्ताओं की बैठक में सदस्यता अभियान पर दिया गया जोर फोटो-16नवादा कार्यालय, नवादारविवार को जिला राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई. प्रदेश में सत्ता प्राप्ति के बाद पहली बार आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल देखा गया. पार्टी जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में नवनिर्वाचित विधायकों का अभिनंदन किया गया. पार्टी कार्यकर्ताओं से 10 दिसंबर तक सदस्यता अभियान को पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है. 25 दिसंबर तक सभी पंचायत अध्यक्षों का चुनाव तथा 27 दिसंबर तक सभी प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव किया जाना है. चुनाव की अंतिम प्रक्रिया में 29 दिसंबर को जिलाध्यक्ष का चुनाव कराने की घोषणा की गयी. एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवादा विधायक राजवल्लभ प्रसाद यादव ने कहा कि सत्ता में वापसी खुशी की बात है. नवनिर्वाचित सरकार गरीब, शोषित व पीड़ितों द्वारा चुनी हुई सरकार है. भ्रष्टाचार पर चर्चा करते हुए इन्होंने कहा कि नवादा के विकास के लिये दृढ़ इच्छा शक्ति, लगन और ईमानदारी के साथ काम करने की जरूरत है. कार्यकर्ताओं को संयमित होकर कार्य करने की आवश्यकता है. किसी पदाधिकारियों से नहीं उलझने तथा आम जनता के बीच में मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया. जिला प्रभारी तथा हिलसा से नवनिर्वाचित विधायक शक्ति सिंह यादव ने कहा कि जिले में ससमय सदस्यता अभियान पूरे करने में जिले के योग कार्यकर्ताओं की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान बढ़ा कर सरकार की शक्ति को मजबूती प्रदान करना है. साथ ही पार्टी को मजबूत बनाना है. रजौली से निर्वाचित विधायक प्रकाश वीर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मान सम्मान किया जायेगा. रजौली के समग्र विकास के लिए भेद भाव नहीं बरता जायेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि बेधडक अपनी समस्याओं को उपलब्ध कराने का प्रयास करें. ताकि उसका निपटारा किया जा सके. बैठक में राजद नेता अनिल मेहता, प्रो रामेशर यादव, अमित कुमार, राजदेव यादव, रामकृष्ण राजवंशी, अनिल सिंह, वाल्मिकी यादव, बजेंद्र कुशवाहा, नंदकिशोर वाजपेयी, शशि भूषण शर्मा, नंदकिशोर यादव, वीणा देवी, अंबिका साव, आनंदी यादव, राजकुमार यादव, प्रशांत राय, रामरतन सिंह, एजाजुल हक, संजय सिंह, जमाल राईन, रवींद्र यादव व विनोद यादव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
कार्यकर्ता संयमित होकर करें काम : विधायक
कार्यकर्ता संयमित होकर करें काम : विधायक राजद कार्यकर्ताओं की बैठक में सदस्यता अभियान पर दिया गया जोर फोटो-16नवादा कार्यालय, नवादारविवार को जिला राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई. प्रदेश में सत्ता प्राप्ति के बाद पहली बार आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल देखा गया. पार्टी जिलाध्यक्ष […]
