पीएचसी का एंबुलेंस महीनों से खराब

पीएचसी का एंबुलेंस महीनों से खराब पकरीबरावां. पीएचसी के एंबुलेंस की सेवा करीब एक महीने से बंद है. एंबुलेंस के खराब होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले गरीब मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सरकारी एबुंलेस के अस्पताल में उपलब्ध नहीं रहने के कारण निजी वाहनों को किराये पर लेकर […]

पीएचसी का एंबुलेंस महीनों से खराब पकरीबरावां. पीएचसी के एंबुलेंस की सेवा करीब एक महीने से बंद है. एंबुलेंस के खराब होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले गरीब मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सरकारी एबुंलेस के अस्पताल में उपलब्ध नहीं रहने के कारण निजी वाहनों को किराये पर लेकर आर्थिक दोहन का शिकार होना पड़ रहा है. खास कर प्रसव कराने आने वाली महिलाओं को ज्यादा दिक्कत होती है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व संबंधित पदाधिकारियों को प्रखंड के रोगियों व प्रसव महिलाओं को सुविधा मुहैया कराने की चिंता नहीं होती है. महिनों से खराब एंबुलेंस अस्पताल परिसर में शोभा बनकर खड़ी रहती है. इधर, तीन चार दिन पहले सिविल सर्जन को इस संबंध में अवगत कराये जाने के बाद इसे शीघ्र चालू कराने का आश्वासन मिला था. इसके बाद एंबुलेंस काे मरम्मत कराने के लिए नवादा भेजा गया. एंबुलेंस चालक ने बताया कि एंबुलेंस का फिटनेस कराने के बाद भी स्थानीय पदाधिकारी के उदासीन रवैये के कारण इस पर पहल नहीं की जा रही है. स्वास्थ्य प्रबंधक कानन प्रिया ने बताया कि सिविल सर्जन के आदेश के बाद एंबुंलेस को बनाने के लिए भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >