विवाहिता को जला कर मारने का प्रयास हिसुआ. नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ के निवासी श्री यादव की बेटी सोनी कुमारी को ससुराल वालों ने शुक्रवार की शाम केरोसिन छिड़क कर जलाने का प्रयास किया़ सोनी किसी तरह जान बचाकर हिसुआ थाना पहुंची, जहां उसका बयान दर्ज कर नरहट थाने को कार्रवाई के लिए प्रेशित किया गया़ सोनी का ससुराल नरहट के इब्राहिमपुर गांव में है़ सोनी ने पति, ससुर, सास आदि को आरोपित किया है़ पीड़िता ने बताया कि ससुराल में उसे मारा-पीटा जाता है़ शुक्रवार को रस्सी से बांध दिया गया और जलाने का प्रयास किया गया़ मौके पर हिसुआ थाना सोनी के ससुराल वाले व इब्राहिमपुर गांव के लोग भी पहुंचे थे. कई लोगों ने सोनी की ही गलती की बात कही और घटना से इनकार किया़ सोनी की सास दया देवी ने बताया कि यह आरोप है और हम लोगों को फंसाने के लिए इसने इस तरह का नाटक किया है और घर से भाग आयी है़ एसआइ पवन कुमार ने आगे की कार्रवाई पूरी कर नरहट थाने को अग्रसारित किया़
विवाहिता को जला कर मारने का प्रयास
विवाहिता को जला कर मारने का प्रयास हिसुआ. नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ के निवासी श्री यादव की बेटी सोनी कुमारी को ससुराल वालों ने शुक्रवार की शाम केरोसिन छिड़क कर जलाने का प्रयास किया़ सोनी किसी तरह जान बचाकर हिसुआ थाना पहुंची, जहां उसका बयान दर्ज कर नरहट थाने को कार्रवाई के लिए […]
