खेल व खिलाड़ियों को मिलेगा बढ़ावा : राजवल्लभजिला ताइक्वांडो संघ ने किया पूर्व राज्य मंत्री का स्वागतस्वागत समारोह में राजवल्लभ प्रसाद ने हर संभव मदद का किया वादाफोटो-16प्रतिनिधि, नवादा (नगर)राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए हमेशा प्रयास करेंगी़ क्षेत्र के खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने में हर संभव काम किया जायेगा़ यह बातें स्थानीय विधायक व पूर्व राज्य मंत्री राजवल्लभ प्रसाद ने जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में कही. गोवर्द्धन मंदिर परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिनिधि खिलाड़ियों व खेलों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते है़ यही कारण है कि जिले के कई खिलाड़ी कई स्पार्द्धाओं में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाये है़ ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आरपी साहू ने पुष्पगुच्छ देकर पूर्व राज्य मंत्री का स्वागत किया़ साथ ही ढोल नगाड़ों के साथ खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया़ ताइक्वांडो कोच सोनू कुमार ने जिला में ताइक्वांडो की उपलब्धियों को गिनाया व खिलाड़ियों के सामने आने वाली समस्याओं का जिक्र भी किया़ सभी खिलाड़ियों ने पूर्व राज्य मंत्री के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया व भविष्य में भी उनसे सहयोग की अपील किया़ स्वागत कार्यक्रम में ताइक्वांडो संघ से जुड़े कई अधिकारी मौजूद थे़
खेल व खिलाड़ियों को मिलेगा बढ़ावा : राजवल्लभ
खेल व खिलाड़ियों को मिलेगा बढ़ावा : राजवल्लभजिला ताइक्वांडो संघ ने किया पूर्व राज्य मंत्री का स्वागतस्वागत समारोह में राजवल्लभ प्रसाद ने हर संभव मदद का किया वादाफोटो-16प्रतिनिधि, नवादा (नगर)राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए हमेशा प्रयास करेंगी़ क्षेत्र के खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने में हर संभव काम […]
