मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन नवादा (नगर). ऑफिसर्स समिति बनाने के प्रस्ताव को वापस लिये जाने, ग्रामीण डाक सेवकों को विभागीय करण करने जैसे तीन सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय डाक अतिरिक्त विभागीय कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को धरना दिया. गिरिजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित धरना-प्रदर्शन में प्रमंडलीय सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि विभाग की मनमानी के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है़ डाक अधीक्षक कार्यालय के सामने हुए धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि सरकार 21 फरवरी, 2014 को हुए समझौते को लागू करें अन्यथा कर्मचारी व बड़े आंदोलन करने को बाध्य होंगे़ धरना में पप्पू कुमार, अबोध कुमार, अंजय कुमार, शैलेंद्र कुमार, अशोक कुमार, राजन कुमार, सुहावन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राजकुमार आदि शामिल थे़
मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन
मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन नवादा (नगर). ऑफिसर्स समिति बनाने के प्रस्ताव को वापस लिये जाने, ग्रामीण डाक सेवकों को विभागीय करण करने जैसे तीन सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय डाक अतिरिक्त विभागीय कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को धरना दिया. गिरिजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित धरना-प्रदर्शन में प्रमंडलीय सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि […]
