सुदृढ़ हो रही बिजली वितरण की व्यवस्था नये इंफ्रास्ट्रक्चर हो रहा मजबूत तेज हुई गांवों तक बिजली पहुंचाने की कवायद फोटो-9प्रतिनिधि, नवादा (नगर)बिजली वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विभाग इन दिनों अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में जुटा हुआ है़ ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली की उपलब्धता आसानी से हो इसके लिए नये पावर सब स्टेशन (पीएसएस) बनाने के साथ ही नये तार व पोलों का जाल भी बिछाया जा रहा है़ अधिकारियों की माने, तो बिजली की उपलब्धता लोगों तक आसानी तक पहुंचाने के लिए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड द्वारा कार्यों को तेजी से निबटाया जा रहा है. जिले के पुराने पावर सब स्टेशनों की क्षमता को बढ़ाने के साथ ही नये सब स्टेशनों का निर्माण हो रहा है़ राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण का स्वरूप को बदल कर दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक रोशनी पहुंचाने की कवायद तेज हो गयी है. हालांकि, लक्ष्य के अनुरूप जिले में बिजली पहुंचाने की गति काफी धीमी है. बावजूद विभाग तेजी से काम को पूरा करने में जुटा है. क्षमता का हो रहा विस्तार जिले में खनवां व नारदीगंज पावर सब स्टेशन को चालू कर दिया गया है़ इसके अलावा काशीचक, मंझवे में पावर सब स्टेशन निर्माण का कार्य तेजी में है. काशीचक व मंझवे का पावर सब स्टेशन चालू हो जाने के बाद आस-पास के लोगों को इसका भरपुर लाभ मिलेगा. नये पावर सब स्टेशन बनाने के साथ ही पुराने सब स्टेशन को भी बेहतर बनाने की मुहिम चलायी जा रही है़ शहर में ओल्ड पावर सब स्टेशन डोभरा पर के नये भवन निर्माण का काम शुरू हो गया है़ वहीं हिसुआ, पकरीबरावां, कौआकोल, वारिसलीगंज, रजौली आदि के क्षमता का विस्तार किया गया है़ बदले जायेंगे तार 11 हजार व 440 वोल्ट के तारों को बदलने का काम भी हो रहा है़ पुराने व जर्जर तारों के स्थान पर नये तार लगाये जा रहे है़ं लगभग पांच सौ किलोमीटर तारों को पिछले वित्तीय वर्ष में शहरी क्षेत्र में बदला गया है़ एलटी व एचटी तारों को ब्रांच केबुल के जगह सीधे लाइन से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है़ इसका लाभ लोगों को मिलेगा़ इससे बिजली की बरबादी रुकेगी़ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम तेज राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के पहले चरण में गांवों में 25 व 16 केवीए के ट्रांसफॉर्मर को बदलने के काम में तेजी आयी है. जिन गांवों में पोल व तार पहुंचने के बावजूद ट्रांसफॉर्मर की कमी के कारण बिजली नहीं मिल रही थी़ वैसे गांवों में 25 व 16 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बदल कर उच्च क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है. अब तक 25 केवीए के 45 से 50 ट्रांसफॉर्मर बदले जा चुके है़ं जबकि, 16 केवीए के लगभग 150 ट्रांसफॉर्मरों को बदला गया है़ छापेमारी अभियान होगा तेजराजस्व बढ़ाने को लेकर छापेमारी अभियान को तेज कर दिये है़ं शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से बिजली जलाने वाले अथवा बिजली चोरी को लेकर विभाग सक्रियता के साथ अभियान चलाकर पकड़ा जा रहा है. गुरुवार को विभाग के कार्यपालक अभियंता शंकर चौधरी के नेतृत्व में केना सराय सहित अन्य गांवों में छापेमारी की गयी. केना सराय में हुई छापामारी में बिजली की चोरी कर मिल चलानेवाले पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ गांव के गुजर यादव को टोका फंसाकर आटा चक्की मिल चलाने के जुर्म में पकड़ा गया है़ इन पर 2 लाख 95 हजार 941 रुपये का जुर्माना किया गया है़ दिन भर मिल रही बिजली बिजली की उपलब्धता को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है़ वर्तमान समय में 22 से 24 घंटे शहरी क्षेत्रों में व 20 से 22 घंटे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली दी जा रही है़ वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नये निर्माण हो रहे हैं.शंकर चौधरी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग आपूर्ति
सुदृढ़ हो रही बिजली वितरण की व्यवस्था
सुदृढ़ हो रही बिजली वितरण की व्यवस्था नये इंफ्रास्ट्रक्चर हो रहा मजबूत तेज हुई गांवों तक बिजली पहुंचाने की कवायद फोटो-9प्रतिनिधि, नवादा (नगर)बिजली वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विभाग इन दिनों अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में जुटा हुआ है़ ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली की उपलब्धता आसानी से हो इसके लिए नये पावर […]
