खाता खुलवाने का पूरा करें काम हिसुआ. राजकीकृत मध्य विद्यालय बीच बाजार स्थित बीआरसी में शुक्रवार को अधिकारियों, प्रधानाध्यापक, बीआरसीसी व सीआरसीसी की बैठक हुई. इसमें पठन-पाठन संबंधी कई मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में कई आवश्यक निर्देश दिये गये़ बच्चों की पोशाक राशि, छात्रवृति राशि आदि को खाते में देने को लेकर खाता खुलवाने का काम पूरा करने का हेडमास्टरों को निर्देश दिया गया़ विद्यालयों में नामांकित बच्चों के अनुसार शिक्षकों का संख्या का ब्योरा तैयार करने, समय से विद्यालय खुलने व बंद होने, बच्चों की उपस्थिति हर हाल में बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के तत्वों का अनुपालन करने सहित कई मुद्दों पर विमर्श किया गया़ शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के लिए निगरानी को भेजे जाने वाले फाइलों को जल्द जमा कराने का नियोजन इकाईयों को निर्देश दिया गया़ इस मामले में चले आ रहे नियोजन इकाई की कोताही पर गहरी नाराजगी जाहिर की गयी़ जल्द जमा नहीं कराने पर कार्रवाई होगी. बैठक में प्रखंड प्रमुख रंजन कुमार शाही, बीडीओ रंजीत कुमार वर्मा, बीइओ अशोक कुमार आदि हेडमास्टर, बीआरसीसी व सीआरसीसी उपस्थित थे़
खाता खुलवाने का पूरा करें काम
खाता खुलवाने का पूरा करें काम हिसुआ. राजकीकृत मध्य विद्यालय बीच बाजार स्थित बीआरसी में शुक्रवार को अधिकारियों, प्रधानाध्यापक, बीआरसीसी व सीआरसीसी की बैठक हुई. इसमें पठन-पाठन संबंधी कई मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में कई आवश्यक निर्देश दिये गये़ बच्चों की पोशाक राशि, छात्रवृति राशि आदि को खाते में देने को लेकर खाता खुलवाने […]
