स्वच्छ रहेंगे निरोग रहेंगे, बीमारी दूर भगायेंगेफोटो– हिसुआ के बगोदर गांव में अभियान में जुटे लोगप्रतिनिधि, हिसुआस्वच्छ रहेंगे, तो स्वस्थ्य रहेंगे सफाई अभियान चलायेंगे, बीमारी दूर भगोयेंगे के नारों के साथ हिसुआ के बगोदर पंचायत में स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरू किया गया. जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान में पंचायत की मुखिया ललिता देवी की अगुआई में कार्यक्रम हुआ. जनप्रतिनिधि सहित ग्राणीणों ने गांव के लक्ष्मीपुर टोले में झाड़ू लेकर साफ–सफाई किया. उपस्थित लोगों ने भी घरों के साथ गली–मुहल्लों को साफ–सुथरा रखने का संकल्प लिया. मुखिया सहित अन्य लोगों ने सफाई की महत्ता को बताया. इस दौरान खुले में शौच करने से मल के विनाशक तत्वों के हवा, गैस व अन्य माध्यमों से स्वास्थ्य को प्रभावित करने के बारे में बताया गया. मौके पर बीपीएल परिवारों को शौचालय बनाने का संदेश के साथ मिलने वाले अनुदान आदि की भी जानकारी दी गयी. अभियान में मुखिया के अलावा सरपंच चिंता देवी, प्रखंड समन्वयक मनीष कुमार सिंह, वार्ड सदस्य सुनैना देवी, विकास मित्र अनिता देवी, समाजसेवी संजय कुमार, ओंकार कुमार, वीरेंद्र पासवान आदि शामिल थे.
स्वच्छ रहेंगे निरोग रहेंगे, बीमारी दूर भगायेंगे
स्वच्छ रहेंगे निरोग रहेंगे, बीमारी दूर भगायेंगेफोटो– हिसुआ के बगोदर गांव में अभियान में जुटे लोगप्रतिनिधि, हिसुआस्वच्छ रहेंगे, तो स्वस्थ्य रहेंगे सफाई अभियान चलायेंगे, बीमारी दूर भगोयेंगे के नारों के साथ हिसुआ के बगोदर पंचायत में स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरू किया गया. जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान में पंचायत की मुखिया ललिता […]
