लूट की घटना पर पुलिस हुई सख्त

लूट की घटना पर पुलिस हुई सख्त धमौल. रविवार को स्वर्ण व्यवसायी रवि कुमार वर्मा से 70 हजार के सोने-चांदी के जेवरातों को अपराधियों द्वारा छीन लिये जाने के मामले को लेकर पुलिस सख्त हो गयी है़ गौरतलब है कि धमौल थाने के समीप ही अपराधियों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया था़ […]

लूट की घटना पर पुलिस हुई सख्त धमौल. रविवार को स्वर्ण व्यवसायी रवि कुमार वर्मा से 70 हजार के सोने-चांदी के जेवरातों को अपराधियों द्वारा छीन लिये जाने के मामले को लेकर पुलिस सख्त हो गयी है़ गौरतलब है कि धमौल थाने के समीप ही अपराधियों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया था़ पकरीबरावां एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धमौल थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने का निर्देश थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को दिया. वहीं, एसडीपीओ ने पैंथर मोबाइल भी इस क्षेत्र में लगाया है़ अरविंद कुमार ने बताया कि संदिग्ध पर कड़ी नजर रखी जा रही है. शीघ्र ही लूट की घटना का परदाफास कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >