आढ़ा ने ढोढ़ा को आठ विकेट से हराया धमौल. आजाद हिंद स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब द्वारा खेला जा रहा अंतर जिला क्रिकेट में गुरुवार को चौथे मैच खेला गया. इसमें जूनियर टीम आढ़ व किंग्स इलेवन पंजाब (ढोढ़ा) के बीच खेला गया. 16 ओवर के इस खेल में आढ़ा ने टॉस जीत कर फिल्डिंग करने का निर्णय लिया. पहले वैटिंग करते हुए ढोढ़ा की टीम 13 ओवर में 64 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. जवाब में आढ़ा की टीम ने चार ओवर में 65 रन बना कर आठ विकेट से अपनी टीम को विजयी बनाया. मैन आफ द मैच अरमान आलम आढ़ा जिन्होंने तीन ओवर में चार विकेट लिया. अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला शुक्रवार को बीटीसी क्रिकेट क्लब धमौल व राजधानी एक्सप्रेस ढोढ़ा के बीच व शुक्रवार को ही भीखमपुर (रूपौ) व धमौल के बीच भी खेला जायेगा. इसकी जानकारी क्लब के ही मेंबर सुनील कुमार ने दी.
आढ़ा ने ढोढ़ा को आठ विकेट से हराया
आढ़ा ने ढोढ़ा को आठ विकेट से हराया धमौल. आजाद हिंद स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब द्वारा खेला जा रहा अंतर जिला क्रिकेट में गुरुवार को चौथे मैच खेला गया. इसमें जूनियर टीम आढ़ व किंग्स इलेवन पंजाब (ढोढ़ा) के बीच खेला गया. 16 ओवर के इस खेल में आढ़ा ने टॉस जीत कर फिल्डिंग करने का […]
