बीएलओ को मिली जानकारी नरहट. प्रखंड परिसर में सभी बीएलओ की बैठक बीडीओ प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई. बीडीओ ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड वार वोटर लिस्ट का विखंडन किया जाना है़ इस कार्य में सभी बीएलओ को सहयोग करना है़ जिस मतदाता का उम्र 1 जनवरी, 2016 तक 18 वर्ष हो गया है़ वह नये मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अपना आवेदन दे सकते है़ं आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी निर्धारित की गयी है़ बीडीओ ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप का प्रकाशन 28 दिसंबर से 11 जनवरी तक होगा. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 जनवरी को होगा. इस मौके पर बीएलओ धर्मेंद्र कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद थे़
बीएलओ को मिली जानकारी
बीएलओ को मिली जानकारी नरहट. प्रखंड परिसर में सभी बीएलओ की बैठक बीडीओ प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई. बीडीओ ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड वार वोटर लिस्ट का विखंडन किया जाना है़ इस कार्य में सभी बीएलओ को सहयोग करना है़ जिस मतदाता का उम्र 1 जनवरी, 2016 तक 18 वर्ष […]
