मुखिया के पति ने की हेडमास्टर की धुनाई

मुखिया के पति ने की हेडमास्टर की धुनाई फोटो-10मामला रंगदारी मांगने से जुड़ा नवादा कार्यालय. गुरुवार को रोह प्रखंड के पचोहिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार के साथ स्थानीय मुखिया के पति अवधेश कुशवाहा द्वारा मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ मारपीट के बाद जख्मी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुजीत […]

मुखिया के पति ने की हेडमास्टर की धुनाई फोटो-10मामला रंगदारी मांगने से जुड़ा नवादा कार्यालय. गुरुवार को रोह प्रखंड के पचोहिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार के साथ स्थानीय मुखिया के पति अवधेश कुशवाहा द्वारा मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ मारपीट के बाद जख्मी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे़ इलाज के दौरान जख्मी प्रधानाध्यापक ने बताया कि ओहारी पंचायत की मुखिया अनिता देवी के पति आधेश्वर प्रसाद उर्फ अवधेश कुशवाहा ने विद्यालय परिसर में बगैर भवन निर्माण कराये ही दो लाख रुपये का चेक काटने की बात कह रहे थे़. चेक काट कर नहीं देने पर मुखिया के पति ने पिस्टल के बट से सिर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया़. साथ ही उनके आदमियों ने भी बायें आंख पर प्रहार किया गया़. मुखिया व उसके समर्थकों द्वारा मारपीट की घटना में प्रभारी प्रधानाध्यापक जख्मी हो गये़. हेडमास्टर ने बताया कि एमडीएम भी मुखिया पति के सहमति पर ही विद्यालय में बनता है़ इससे संबंधित शिकायत जब विभाग के वरीय अधिकारियों के पास की गयी, तो वरीय अधिकारी भी मैनेज करने की सलाह देते है़ं प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ छह माह पहले भी मुखिया के पति द्वारा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गयी थी़ इससे संबंधित सनहा प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कादिरगंज थाने में दर्ज करायी थी़ फिर भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इस घटना के बाद से विद्यालय में कार्यरत सभी कर्मियों में दहशत का माहौल है़ पीड़ित प्रभारी प्रधानाध्यापक ने इस संबंध में नगर थाने में मुखिया के पति अवधेश कुशवाहा के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज करायी है़ गंभीर रूप से जख्मी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >