गुरुनानक देव के मानव प्रेम पर चर्चा

गुरुनानक देव के मानव प्रेम पर चर्चाहिसुआ. डीएल इंटर विद्यालय में गुरूनानक जयंती के मौके पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ. इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. संगीत शिक्षक विजय शंकर पाठक की अध्यक्षता व मंच संचालन में शिक्षकों ने गुरुनानक देव के मानव प्रेम विषय पर चर्चा की गयी. विषय प्रवेश कराते हुए विजय […]

गुरुनानक देव के मानव प्रेम पर चर्चाहिसुआ. डीएल इंटर विद्यालय में गुरूनानक जयंती के मौके पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ. इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. संगीत शिक्षक विजय शंकर पाठक की अध्यक्षता व मंच संचालन में शिक्षकों ने गुरुनानक देव के मानव प्रेम विषय पर चर्चा की गयी. विषय प्रवेश कराते हुए विजय शंकर पाठक ने कहा कि नानक का मानव प्रेम अपार था. मानव को एकसूत्र में बांधकर, भेदभाव मिटा कर मानवता का संदेश दिया. वरीय शिक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि इन्होंने मानव को एकता और प्रेम का पाठ पढ़ाया. शिक्षक कुलेश्वर मेहता, अमिताभ कुमार, प्रमोद कुमार आदि शिक्षकों ने संबोधित किया. छात्र-छात्राओं ने नानक पर चर्चा की. बेहतर संभाषण करने वाले छात्र ज्ञान सागर को प्रथम, गीता कुमारी को द्वितीय व नीलम कुमारी को तृतीय कुमारी को पुरस्कृत किया गया. मौके पर शिक्षक रंजना कुमारी, अभयकांत कुमार, सिद्धेश्वर सिंह, पूजा, अमर, शिखा, प्रेमलता, अर्चना, पुष्पा, प्रियंका, प्रतिभा व विशाल उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >