जन जीवक संघ की हुई बैठक रजौली. प्रखंड के जन जीवक संघ का बैठक जन जीवक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष जानकी प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में डाॅ बुद्धदेव आर्य के आवास पर हुई. इसमें यह निर्देश दिया गया कि सरकार की ओर से ग्रामीण चिकित्सकों को एक वर्ष का सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसमें बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से पांच हजार रुपये प्रशिक्षण शुल्क के रूप में देना है. साथ ही मैट्रिक पास की प्रतिलिपि, जाति प्रमाण पत्र, एमबीबीएस पास की छायाप्रति, अनुभव, फोटो व स्थानीय आवासीय प्रमाणपत्र का छायाप्रति शाखा कार्यालय को 30 नवंबर से पहले तक जमा करना है. हर माह के 28 तारीख को जन जीवक संघ का बैठक करना सुनिश्चीत किया गया है. इस मौके पर जन जीवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष डाॅ जनार्दन प्रसाद, डाॅ व्यास प्रसाद, डाॅ सत्येंद्र प्रसाद, डाॅ संतोष प्रसाद, डाॅ केके चौधरी, डाॅ पप्पू यादव आदि दर्जनों ग्रामीण चिकित्सक उपस्थित थे.
जन जीवक संघ की हुई बैठक
जन जीवक संघ की हुई बैठक रजौली. प्रखंड के जन जीवक संघ का बैठक जन जीवक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष जानकी प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में डाॅ बुद्धदेव आर्य के आवास पर हुई. इसमें यह निर्देश दिया गया कि सरकार की ओर से ग्रामीण चिकित्सकों को एक वर्ष का सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षण दिया जायेगा. […]
