बैग छोड़ भागा तस्कर, 36 बोतल बियर जब्त

नवादा न्यूज : शराब धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार

नवादा न्यूज : शराब धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार

प्रतिनिधि, गोविंदपुर.

स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब धंधेबाज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. थाना क्षेत्र के गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय के समीप गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई है. छापेमारी में एक शराब धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. उसके पास से बड़ी मात्रा में बियर जब्त की गयी है. गोविंदपुर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार पटेल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बैग में भरकर शराब ला रहा है और किसी ठिकाने पर पहुंचाने की फिराक में है. थाना अध्यक्ष ने एएसआइ रामबली प्रसाद को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. एएसआइ ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के समीप जैसे ही पहुंचा, तो वहां पहले से खड़ा एक व्यक्ति बैग लिए दिखा. पुलिस की नजर पड़ते ही उसने शराब से भरी बैग फेंक कर भाग गया. तलाशी के दौरान पुलिस को बैग में 500 एमएल की कुल 36 बियर की बोतलें मिलीं. पुलिस ने जब्त शराब को अपने कब्जे में ले लिया और फरार तस्कर की पहचान व गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JAVED NAJAF

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >