नवादा : जिला मुख्यालय को जाम से मुक्ति व सुंदर बनाने की योजना साकार रूप लेता दिख रहा है. जनवरी 2018 में ही तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह के पहल पर राज्य सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव द्वारा शहर में नयी सड़क की घोषणा की गयी थी. इसके बाद अगस्त 2018 में भी नेता स्तर पर प्रयास किया गया.
30 करोड़ की लागत से शहर की सड़कें अब होंगी चकाचक
नवादा : जिला मुख्यालय को जाम से मुक्ति व सुंदर बनाने की योजना साकार रूप लेता दिख रहा है. जनवरी 2018 में ही तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह के पहल पर राज्य सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव द्वारा शहर में नयी सड़क की घोषणा की गयी थी. इसके बाद अगस्त 2018 […]

जाम व अतिक्रमण से जूझ रहे शहरवासियों को नयी सड़क से सुविधा मिलेगी. डीएम कौशल कुमार ने कहा कि मुख्य परेशानी को दूर करके स्वीकृति के लिए फाइल को कैबिनेट के पास भेजा गया है.
30 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार करके शहर की सड़कों की चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण किया जायेगा. सदभावना चौक से आईटीआई के आगे केंदुआ बाइपास तक जोड़नेवाली सड़क को 11 मीटर चौड़ा करके बीच में डिवाइडर बनाया जाना है. शहर के मेन रोड से होकर जानेवाली इस रोड को हाइवे से शहर में जोड़ा जायेगा.
शहर में इस सड़क के निर्माण के बाद जाम की समस्या पर हद तक काबू पाया जा सकेगा. पथ निर्माण मंत्री के नवादा दौरे के समय डीएम कौशल कुमार ने शहर की खराब हालात का मुद्दा उठाया था, इसके बाद शहर के लगभग छह किलोमीटर की सड़क के निर्माण का डीपीआर तैयार करने का आदेश दिया गया था. पथ निर्माण विभाग द्वारा डीपीआर तैयार करके चौड़ीकरण के काम को एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
सड़कों पर बनाये जायेंगे डिवाइडर : शहर में बननेवाले 11 मीटर चौड़े रोड के बीच में पक्का सीमेंट का डिवाइडर तैयार किया जाना है. 5.5 मीटर की चौड़ाई में डिवाइडर बनाने से हद तक शहर में जाम की समस्या का समाधान होगा. सड़क के किनारे नालियों को अंडरग्राउंड करते हुए उसके ऊपर फुटपाथ बनेगा इस पर पैदल चलनेवालों लोगों की व्यवस्था होगी.
सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन को कहीं स्थायी निर्माण तोड़ने की जरूरत नहीं है. सड़क पर लगनेवाले अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलेगा. डीएम कौशल कुमार शहर के विकास कार्यों को बढ़ावा देने का प्रयास लगातार कर रहे हैं.
पत्रकारों से हुई बातचीत में डीएम ने शहर में होने महत्वपूर्ण कामों की जानकारी दी है. जिले में राशि के आवंटन के साथ काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है. शहर में सड़क निर्माण के अलावा रास्ते में नये पेड़ पौधे लगाने, अस्थायी अतिक्रमण हटाने आदि काम करने की जानकारी दी गयी. शहर में गाड़ियों को बोझ कम करने व जाम से परेशान लोगों को राहत देने के लिए विभाग काम कर रहा है.
सड़कों का निर्माण होने से जाम से मिलेगी राहत : शहर में लगनेवाले जाम से लोग परेशान लोगों को वन वे सिस्टम रहने के बाद भी जाम की समस्या झेलनी पड़ती है.
डिवाइडर की सुविधा होने से लगनेवाली जाम को कम किया जा सकेगा. 11 मीटर चौड़ाई की सड़क वर्तमान समय में लगभग सभी स्थानों पर है. परंतु अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या होती है. सड़क निर्माण के बाद डिवाइडर व फुटपाथ जाम को रोकने में सहयोग करेगा.
बोले अधिकारी
रोड निर्माण के लिए औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है. शहर के अंदर प्लानिंग के साथ काम करके विकास को धरातल पर उतारा जा सकता है. बड़े स्तर पर प्लानिंग की जरूरत है. शहर के अंदर 30 करोड़ की लागत से रोड बनने के बाद हद तक जाम से छुटकारा मिलेगी.
कौशल कुमार, डीएम
रास्ते से हटेगा पोल और ट्रांसफाॅर्मर
सड़क व फुटपाथ बनाने में यदि किसी स्थान पर पोल, ट्रांसफॉर्मर या पेड़-पौधा बाधा बन रही है, तो इसे हटाने का निर्देश डीएम द्वारा दिया गया है. डीएम ने रोड निर्माण में आनेवाली बाधा को दुर करने के लिए बिजली विभाग व वन विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति लेने की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने को कहा.
सौन्दर्यीकरण व चौड़ीकरण का काम तय समय में पूरा हो इसके लिए निर्माण शुरू होने के पहले स्थायी निर्माण को हटाने का इंतजाम करने को कहा. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिये गये निर्देश में डीएम ने कहा कि चौड़ीकरण में किसी भी स्थान पर कोई विवाद आदि है, तो इसके निबटारे के लिए सभी औपचारिकताएं पुरी कर लिया जाये, ताकि निर्माण शुरू होने पर किसी प्रकार की बाधा नहीं हो.