नवादा : मंडल कारा में बंदी की मौत पर हंगामा

नवादा : तीन अलग-अलग मामलों में पिछले दो माह से जेल में बंद कैदी कादिरगंज ओपी क्षेत्र के पौरा गांव निवासी दिनेश यादव की मौत शुक्रवार को हो गयी. इस पर नवादा मंडल कारा के अन्य बंदियों ने हंगामा किया. हंगामा को शांत करने के लिए जेल प्रशासन को कुछ देर के लिए पगली घंटी […]

नवादा : तीन अलग-अलग मामलों में पिछले दो माह से जेल में बंद कैदी कादिरगंज ओपी क्षेत्र के पौरा गांव निवासी दिनेश यादव की मौत शुक्रवार को हो गयी. इस पर नवादा मंडल कारा के अन्य बंदियों ने हंगामा किया.

हंगामा को शांत करने के लिए जेल प्रशासन को कुछ देर के लिए पगली घंटी भी बजानी पड़ गयी. जेल प्रशासन द्वारा मृतक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में भी हंगामा किया. इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने प्रजातंत्र चौक को जाम कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >