नवादा नगर : दो लोगों के जमीन विवाद को समाज के लोगों ने मिल कर सुलझा लिया. श्रवण कुमार की अध्यक्षता में हुई पंचायत में अकबरपुर प्रखंड के पतांगी गांव निवासी श्याम सुंदर महतो व विष्णुदेव कुमार के बीच लंबे समय से विवाद था.
फैसले को दोनों पक्षों ने स्वीकार किया़ मौके पर राजेंद्र प्रसाद, रंधीर कुमार, लेखराज प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, अरुण कुमार, अजीत कुमार, मनोज कुमार, अवधेश कुमार, संजय प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद आदि थे.
पुलिस पर पथराव करनेवालों पर मामला दर्ज
सिरदला.सोमवार की सुबह लौंद पंचायत के दुर्गापुर रमनडीह गांव में दो पक्षों में हुए तनाव को सामान्य करने के उद्देश्य से रमनडीह गांव पहुंची पुलिस पर श्यामदेव राजवंशी व उनके दर्जनों समर्थकों ने पथराव कर दिया.गौरतलब है कि पर्चा की जमीन को लेकर कई वर्षों से श्यामदेव राजवंशी व मुनकी राजवंशी के बीच विवाद चल रहा था. गेहूं की फसल कटनी को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी़ श्यामदेव के पुत्र प्रदीप राजवंशी की मौत के बाद दोनों पक्ष में डायन भूत के मामले को लेकर फिर से तनाव कायम हो गया.पुलिस जैसे ही गांव पहुंची कि लोगों ने मिल कर जम कर पथराव कर दिया. जिसमें एसआई रवि रंजन कुमार सैफ बल के तीन जवान आंशिक रूप से घायल हुआ है. घटना के बाद डीएसपी संजय कुमार के निर्देश सभी दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.
