नुक्कड़ नाटक से नवादा को स्वच्छ बनाने की अपील

नवादा नगर पर्षद की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शहर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया

कचरे वाली बाल्टी में अनाज रखने पर कलाकारों ने ली चुटकी अभिनेता सागर इंडिया के निर्देशन में जागरूकता अभियान फ़ोटो कैप्शन- नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता को लेकर जागरूक करते कलाकार. प्रतिनिधि, नवादा नगर नवादा नगर पर्षद की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शहर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत ब्रांड एंबेसडर और बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सागर इंडिया के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है. पिछले एक महीने से नगर पर्षद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में यह नाटक प्रस्तुत किये जा रहे हैं, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं. नाटक के माध्यम से कलाकार संदेश दे रहे हैं कि घरों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने से प्रबंधन आसान हो जाता है. नगर पर्षद द्वारा गीले कचरे से खाद तैयार की जा रही है. कलाकारों ने ”कचरे से कंचन” की अवधारणा को रोचक अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रेरित किया. नाटक में यह भी दिखाया गया कि नगर पर्षद द्वारा दी गयी बाल्टी का कई लोग सही उपयोग नहीं कर रहे हैं. कुछ लोग उसमें कचरे की जगह आटा, चावल या पानी रखने लगे हैं. इस स्थिति को कलाकारों ने हास्यपूर्ण ढंग से प्रस्तुत कर लोगों को सही उपयोग के लिए जागरूक किया. इस नाटक के लेखक और निर्देशक सागर इंडिया सहित कलाकारों में अनुराधा पंडित, सुहानी कुमारी, अमित कुमार, अनुप्रिया, विकास कुमार और प्रवीण कुमार ने सशक्त अभिनय से ध्यान आकर्षित किया. ”स्वच्छ नवादा, सुंदर नवादा” की टैगलाइन के साथ लोगों को स्वच्छता बनाये रखने का संकल्प भी दिलाया गया, ताकि हर नागरिक शहर को सुंदर बनाने में योगदान दे सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >