गोविंदपुर के 92 विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शुरू, 14505 विद्यार्थी ले रहे भाग

ई-शिक्षा कोष पोर्टल से डाउनलोड हुए प्रश्न पत्र, 24 मार्च तक पूरा होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

कक्षा 1 व 2 का मौखिक मूल्यांकन, 3 से 8 तक के छात्र ब्लैकबोर्ड से देखकर लिख रहे उत्तर 19 मार्च तक दो पालियों में चलेगी परीक्षा, पारदर्शिता के लिए वीक्षकों की दूसरे स्कूलों में प्रतिनियुक्ति फोटो कैप्शन – परीक्षा हॉल में बैठे परीक्षार्थी. प्रतिनिधि, गोविंदपुर बिहार शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गयी है. यह परीक्षा 19 मार्च तक दो पालियों में संचालित होगी. प्राथमिक विद्यालय उर्दू डीह में प्रधानाध्यापिका वीणा कुमारी की देखरेख में स्वच्छ और कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न करायी जा रही है. सोमवार को सहायक शिक्षक मोहम्मद आबिद हुसैन व प्रतिनियुक्त शिक्षक मोहम्मद अरमान की देखरेख में गणित विषय की परीक्षा ली गयी. प्रधानाध्यापिका वीणा कुमारी ने बताया कि पारदर्शिता के लिए शिक्षकों की अदला-बदली की गयी है. उनके विद्यालय की शिक्षिका रेणु कुमारी को प्रावि बेला भेजा गया है, जबकि वहां के शिक्षक मोहम्मद अरमान यहां प्रतिनियुक्त हुए हैं. प्रखंड के 52 प्राथमिक और 40 मध्य विद्यालयों में कुल 14,505 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं. प्रथम पाली सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली दोपहर 1 से 3 बजे तक चल रही है. विभागीय गाइडलाइन के अनुसार कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों का मूल्यांकन मौखिक रूप से किया जा रहा है. कक्षा 3 से 8 तक के प्रश्न पत्र इ-शिक्षा कोष पोर्टल से डाउनलोड कर ब्लैकबोर्ड पर लिखे जा रहे हैं, जिसे देखकर छात्र अपनी कॉपी में उत्तर लिख रहे हैं. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि 24 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जायेगा. परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए सभी विद्यालयों को विभागीय दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Javed najaf

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >