एक सप्ताह बाद तपीशपुर से चोरी गयी कार बरामद

शहर के कमलिया मिल के पास से नौ मार्च 2026 को चोरी गयी स्विफ्ट डिजायर कार पुलिस ने रविवार की देर रात बरामद कर ली.

टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी ले उड़ा था ठग आरोपित मैकेनिक और मुख्य सरगना फरार प्रतिनिधि, वारिसलीगंज शहर के कमलिया मिल के पास से नौ मार्च 2026 को चोरी गयी स्विफ्ट डिजायर कार पुलिस ने रविवार की देर रात बरामद कर ली. नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र स्थित पुरन्दर विगहा निवासी अनिल प्रसाद के पुत्र नीतीश कुमार ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आवेदन में बताया गया था कि कमलिया मिल के पास खड़ी उनकी कार अचानक गायब हो गयी थी, जिसका काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अनुसंधान में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. वाहन मालिक नीतीश कुमार ने कार बेचने के लिए मोबाइल पर सूचना डाली थी. इसी आधार पर वारिसलीगंज बाइपास स्थित एक गैरेज का मुख्य मैकेनिक उपेंद्र मिस्त्री और गया जिले के मानपुर निवासी नीतीश ग्राहक बनकर मालिक के संपर्क में आये. जांच के दौरान मानपुर निवासी नीतीश ने पहले टेस्ट ड्राइव की, फिर उपेंद्र मिस्त्री ने वाहन की जांच की. इसके बाद उपेंद्र ने मालिक की अनुमति के बिना चाबी मानपुर वाले नीतीश को दे दी और वह कार लेकर फरार हो गया. पुलिस ने शुरुआती जांच में ही उपेंद्र मिस्त्री पर शक किया था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह गैरेज छोड़कर फरार हो गया. रविवार की रात पुलिस ने चोरी गयी कार पकरीबरावां थाना क्षेत्र के तपीशपुर गांव से बरामद की. थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि फरार आरोपित उपेंद्र और नीतीश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >