2192 करोड़ की लागत से 104 KM लंबी तिलैया-राजगीर-बख्तियारपुर रेल लाइन होगी डबल, बिहार को मिला बड़ा तोहफा

Bihar Train News: राजगीर - बख्तियारपुर सिंगल रेलखंड को डबल लाइन में बदला जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने 104 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में 2192 करोड़ की लागत आएगी.

Bihar Train News: नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट ने तिलैया – राजगीर – बख्तियारपुर सिंगल लाइन सेक्शन को दोहरीकरण के लिए स्वीकृति दे दी है. 104 किलोमीटर लंबी इस रेलखंड के दोहरीकरण से राजगीर से बोध गया तक आने-जाने वाले पर्यटकों को ट्रेन में यात्रा में सहुलियत होगी. इसके अलावा स्थानीय लोगों को इससे काफी लाभ होगा.

बिहार के लिए ऐतिहासिक निर्णय

नवादा को पटना से ट्रेन रूट से जोड़ना आसान हो जायेगा. इसमें कुल ₹2192 करोड़ खर्च होंगे. सांसद विवेक ठाकुर ने कहा यह नवादा लोकसभा सहित पूरे बिहार के लिए ऐतिहासिक निर्णय है. यह परियोजना बिहार के चार जिलों को कवर करते हुए भारतीय रेल नेटवर्क को बढ़ायेगी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें:  नवरात्रि में इस दिन तक होगी बारिश, IMD ने 12 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

विकास की गति बढ़ेगी

इस रूट से राजगीर, नालंदा, पावापुरी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटनस्थलों के साथ संसदीय क्षेत्र नवादा से पटना के लिए और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. साथ ही इससे नवादा में विकास की गति तेज होगी. सांसद विवेक ठाकुर ने इस सौगात के लिए अपने लोकसभा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद कहा.

इसे भी पढ़ें: NDA सम्मलेन में महायुद्ध, JDU और चिराग के कार्यकर्ता में भिड़ंत, भगदड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >