वज्रपात की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम

Nawada News : नवादा के रूपौ थाना क्षेत्र में खेत से मवेशी लाने गए 10 वर्षीय प्रिंस की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। गांव में मातम का माहौल है।

Nawada News : रूपौ थाना क्षेत्र के छनौन गांव में सोमवार को वज्रपात की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मृतक की पहचान छनौन गांव निवासी रघुनंदन रविदास के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मवेशी लाने खेत की ओर गया था बच्चा

बताया जाता है कि प्रिंस कुमार खेत की ओर मवेशी लाने गया था. इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिर गई. वज्रपात की चपेट में आने से प्रिंस गंभीर रूप से झुलस गया.

मौके पर जुटे ग्रामीण, बचाने का किया प्रयास

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, नवादा भेज दिया है. बच्चे की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है.

परिजनों ने प्रशासन से सहायता की मांग की

घटना के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है.

Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >