आज से शुरू होगा तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव, प्रसिद्ध सिंगर जुबिन नौटियाल बिखेरेंगे सुर

Rajgir Mahotsav: आज शनिवार 21 दिसंबर से राजगीर महोत्सव 2024 की शुरुआत हो रही है. स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में 21 से 23 दिसंबर तक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर जुबिन नौटियाल भी आएंगे.

Rajgir Mahotsav: आज शनिवार 21 दिसंबर से राजगीर महोत्सव 2024 की शुरुआत हो रही है. स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में 21 से 23 दिसंबर तक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर खेलकूद की भी प्रतियोगिताएं होंगी. तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे.

आज की शाम बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर जुबिन नौटियाल भी आएंगे. कल रविवार को सिंगर अरुणिता और पवनदीप दर्शकों के बीच अपनी सुर बिखेरेंगे. तीसरे दिन यानी 23 दिसंबर को लोक गायिका मैथिली ठाकुर अपनी प्रस्तुति देंगी. इस महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा, जो दोपहर 2 से 4 बजे तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

इस वर्ष का थीम “जहां नारी, वहां विजय”

“जहां नारी, वहां विजय” थीम पर आधारित महिला महोत्सव है. जिसमें नृत्य, गायन, क्विज, कुकिंग, फैंसी ड्रेस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. खेल जगत में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट जैसे आउटडोर खेलों के साथ कराटे, वुशु और ताईक्वांडो जैसे इनडोर खेल भी होंगे.

ये हस्तियां पहले कर चुकी हैं महोत्सव में शिरकत

फिल्मी दुनिया की कई नामचीन हस्तियां जैसे हेमा मालिनी, मिनाक्षी, अनूप जलोटा, कल्पना पटवारी, अलका याज्ञनिक, जसपिंदर नरुला, उदित नारायण, पूर्णिमा, अनुराधा पौडवाल से लेकर कई बड़े-बड़े कलाकार राजगीर महोत्सव में आ चुके हैं.

Also Read: सन पेट्रोकेमिकल का बिहार में 36.4 हजार करोड़ का निवेश, हजारों को मिलेगी नौकरी

मुख्यमंत्री के साथ ये भी रहेंगे मौजूद

महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर सीएम नीतीश कुमार मौजूद रहेंगे. इनके साथ जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार भी मौजूद रहेंगे. वहीं, जिले के सभी विधायकों के अलावा जिला परिषद की अध्यक्ष तनुजा कुमारी, उपाध्यक्ष नरोत्तम, राजगीर नगर परिषद की मुख्य पार्षद जीरो देवी और उपमुख्य पार्षद मुन्नी देवी आदि मौजूदगी रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >