नालंदा में बीच सड़क महिला से बदसलूकी, कपड़े फाड़े, वीडियो बनाने की कोशिश

Nalanda News: नालंदा के नूरसराय में एक महिला से बीच सड़क गैंगरेप की कोशिश की घटना सामने आई है. आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और वीडियो बनाने की कोशिश की. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है. घटना से इलाके में आक्रोश है.

Nalanda News: नालंदा जिले के नूरसराय इलाके में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक शादीशुदा महिला के साथ बीच सड़क पर गैंगरेप की कोशिश की गई. पीड़िता दो बच्चों की मां है और अपने बुजुर्ग सास-ससुर के साथ रहती है, जबकि उसका पति मजदूरी के लिए महाराष्ट्र में रहता है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, महिला रोज की तरह राशन लेने दुकान जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने उसे जबरन रोक लिया. राजद के X पोस्ट के मुताबिक आरोपियों ने महिला को पकड़कर उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ छेड़छाड़ की. पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसके शरीर के साथ अभद्र हरकतें कीं और इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाने की कोशिश की.

Rjd का x पोस्ट

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों में गुस्सा है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. अब तक इस मामले में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. प्रशासन की ओर से महिला को न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया है. यह घटना एक बार फिर कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता खड़ी कर दी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 12 जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >