बिहार में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, तीन महीने पहले हुई थी शादी, ससुराल वाले फरार

Bihar News: बिहार के नालंदा में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर दी गई है. परिजनों के मुताबिक, ससुराल वाले बाइक, नगद और ज्वेलरी की डिमांड कर रहे थे. इसके लिए महिला को प्रतिदिन प्रताड़ित किया जाता था. मृतका की पहचान मोकिमपुर गांव निवासी सुनील कुमार की 18 वर्षीय पत्नी गौरी देवी के रूप में हुई है.

Bihar News: बिहार के नालंदा में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर दी गई है. परिजनों के मुताबिक, ससुराल वाले बाइक, नगद और ज्वेलरी की डिमांड कर रहे थे. इसके लिए महिला को प्रतिदिन प्रताड़ित किया जाता था. मृतका की पहचान मोकिमपुर गांव निवासी सुनील कुमार की 18 वर्षीय पत्नी गौरी देवी के रूप में हुई है. जिसका इसी साल 12 जुलाई को लव मैरिज शादी हुई थी. यह घटना चण्डी थाना क्षेत्र के मोकिमपुर गांव की बताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, गौरी और सुनील की शादी तीन साल के अफेयर के बाद हुई थी. मृतका के परिजनों ने बताया कि, गौरी के साथ मारपीट की गई, फिर उसका गला घोंट फंदे से लटका दिया गया था. उसके बाद हत्या कर उसको आत्महत्या में बदलने की कोशिश की गई है.

Also Read: सुशील मोदी और तेजस्वी यादव के रास्ते नहीं चलेंगे सम्राट चौधरी, लिया ये बड़ा फैसला

एक शादी में मिले थे गौरी और सुनील, फिर हुई थी शादी

ऐसा बताया जा रहा है कि तीन साल पहले सुनील के भाई की शादी गौरी की ममेरी बहन से हुई थी. उसी वक्त गौरी और सुनील एक दूसरे से मिले थे. दोनों के बीच घंटों बातचीत होने लगी थी. इस बात की जानकारी परिवार वालों को लगी तो उन्होंने सुनील से गौरी की शादी करा दी. जो चण्डी थाना क्षेत्र के मोकिमपुर गांव का रहनेवाला है. घटना के बाद से पति सहित परिवार वाले फरार हैं.

पति सहित 8 आरोपी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

चण्डी थाना की पुलिस ने बताया कि पति समेत कुल 8 लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है. फिलहाल सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. शव को पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >