Video: बिहार में बाढ़ से तबाही की तस्वीर देख रूह कांप जायेगी! 22 सेकंड में भरभरा कर नदी में समाया घर

Bihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा है. नालंदा जिले में लोकाइन नदी में जलस्तर बढ़ने से लोगों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया है. 22 सेकंड के वीडियो में देखा गया कि एक घर भरभरा कर नदी की तेज धारा में बह गया. जिसके बाद लोग दिन-रात भय के साए में गुजार रहे.

Bihar Flood Alert: बिहार में मानसून एक्टिव होने से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखंड के केशोपुर पंचायत के केला बिगहा गांव में बाढ़ के तेज बहाव से एक घर भरभरा कर नदी में समा गया. इससे जुड़ा एक वीडियो भी है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जायेगी. घटना के बाद गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है. जिले में लोकाइन नदी में बढ़ते जलस्तर को देख लोगों की चिंता भी बढ़ गई है.

सामान्य से तीन गुणा बढ़ा जलस्तर

ग्रामीणों ने बताया कि लोकाइन नदी का जलस्तर इस बार सामान्य से तीन गुना अधिक बढ़ गया, जिससे तेज कटाव और जलप्रवाह के कारण कई घर खतरे की जद में आ गए हैं. कटाव स्थल पर लगातार खतरा मंडरा रहा है. बाढ़ से प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और प्रशासनिक मदद का इंतजार कर रहे हैं. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तुरंत कटावरोधी कार्य और राहत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है.

Also Read: Bihar Tourist Place: बिहार के इस जिले में बेहद खास है ये गुफा, खूबसूरती देख यहां बार-बार आना चाहेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >