बिहारशरीफ : बड़ी पहाड़ी मोहल्ले के मंसूर नगर में एक व्यवसायी की आंख में मिर्च का बुरादा झोंक रुपये छीनकर भाग रहे युवक को पुलिस ने धर दबोचा. घटना शनिवार को करीब ढ़ाई बजे दिन में घटी. मंसूर नगर निवासी बिजिन्द्र कुमार अपना घर बना रहे हैं. घर से 35 हजार रुपये लेकर ईंट भट्ठे वाले को देने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान दो युवकों ने बिजिन्द्र कुमार का पीछा किया और मौका देखकर मिरच आंखों में झोंकर पैसा छीन कर भागने लगा. इसी दौरान हल्ला करने पर पास ही में मौजूद सोहसराय थाने की पुलिस ने युवक को धर दबोचा.
व्यवसायी से लूटपाट का आरोप, एक धराया
बिहारशरीफ : बड़ी पहाड़ी मोहल्ले के मंसूर नगर में एक व्यवसायी की आंख में मिर्च का बुरादा झोंक रुपये छीनकर भाग रहे युवक को पुलिस ने धर दबोचा. घटना शनिवार को करीब ढ़ाई बजे दिन में घटी. मंसूर नगर निवासी बिजिन्द्र कुमार अपना घर बना रहे हैं. घर से 35 हजार रुपये लेकर ईंट भट्ठे […]

इसकी जानकारी देते हुए सोहसराय के थानाध्यक्ष शेर सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार युवक प्रकाश कुमार झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा का रहने वाला है. गिरफ्तार युवक की जांच करने पर उसके पास से व्यवसायी से छीने गये 35 हजार रुपये एवं मिरच का बुरादा बरामद किया गया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक का एक अन्य साथी भागने में सफल रहा है. गिरफ्तार युवक से सोहसराय पुलिस पूछताछ कर रही हैं तथा फरार उसके साथी के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक झारखंड के हजारीबाग से बिहारशरीफ में आकर लूटपाट कैसे कर रहा था. इसकी गहन पड़ताल की जा रही है.