बिहारशरीफ. संविदा कर्मियों की सेवा नियमित करने समेत तेरह सूत्री मांगों को लेकर नालंदा जिले के स्वास्थ्य कर्मी शनिवार को अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे. मांगों के समर्थन में कर्मी सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव करेंगे. साथ ही सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन स्वास्थ्य कर्मी करेंगे.
बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले यह कार्यक्रम किया जायेगा. संघ की जिला इकाई के जिला मंत्री संजय कुमार ने बताया कि संविदा पर बहाल कर्मियों की सेवा नियमित करने,समान काम के बदले समान वेतन देने,सातवां वेतन लागू करने समेत कई मांगों को लेकर कर्मी अपनी आवाज को बुलंद करेंगे. उन्होंने बताया कि बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी के बैनर तले मांगों से संबंधित ज्ञापन सिविल सर्जन को सौंपा जायेगा
