धानुक उत्थान महासभा को लेकर बैठक

सिलाव : पटना में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासभा को लेकर सिलाव के श्री हिंदी पुस्तकालय में बुधवार को एक बैठक हुई, जिसमें राजगीर अनुमंडल के विभिन्न गांवों से सैकड़ों धानुक समाज के लोगों ने भाग लिया. बैठक में आये हुए अतिथियों ने बताया कि धानुक समाज का अस्तित्व विलुप्त होने के […]

सिलाव : पटना में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासभा को लेकर सिलाव के श्री हिंदी पुस्तकालय में बुधवार को एक बैठक हुई, जिसमें राजगीर अनुमंडल के विभिन्न गांवों से सैकड़ों धानुक समाज के लोगों ने भाग लिया. बैठक में आये हुए अतिथियों ने बताया कि धानुक समाज का अस्तित्व विलुप्त होने के कगार पर है तथा दिनों दिन राष्ट्रीय मुख्य धारा से पिछड़ता जा रहा है. धानुक जाति को आदिवासी की सूची में जोड़ृे हेतु 26 मार्च को पटना में अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासभा का आयोजन किया गया है. जिसका उद्घाटन सांसद मंगनीलाल मंडल करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >