जिले के 53 छात्रों को दिया गया स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड
बिहारशरीफ : मुख्यमंत्री सात निय योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों केि लए आर्थिक हल, युवाओं को बल योजना विद्यार्थियों की आर्थिक रूप से सबलता प्रदान करने वाली महत्वाकांक्षी योजना है. उक्त बातें सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम ने जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में एक साथ 53 लाभुकों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड वितरण के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बिहारशरीफ : मुख्यमंत्री सात निय योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों केि लए आर्थिक हल, युवाओं को बल योजना विद्यार्थियों की आर्थिक रूप से सबलता प्रदान करने वाली महत्वाकांक्षी योजना है.
उक्त बातें सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम ने जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में एक साथ 53 लाभुकों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड वितरण के मौके पर कही. उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक कारणों से कोई विद्यार्थी नहीं पिछड़े, सरकार का यह निय है. विद्यार्थियों का भी यह कर्तव्य बनता है कि इस राशि का वे सदुपयोग करें. विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सरकार के निय को पूरा करें. जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले के 260 विद्यार्थियों द्वारा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन दिया गया है, इनमें से 53 योग्य लाभुकों को चयनित कर एक करोड़ 60 लाख रुपये का राशि का क्रेडिट कार्ड जारी किया गया है.
वर्तमान में कुल 66 आवेदन स्वीकृत हुए हैं, जबकि 09 आवेदनों को विभिन्न कारणों से अस्वीकृत कर दिया गया है. 185 आवेदन प्रक्रियाधीन है, जिनका जल्दी ही निबटारा किया जायेगा.
इसी प्रकार मुख्यमंत्री निय स्वयं सहायता भत्ता के 5797 आवेदनों में से 46 आवेदन अस्वीकृत किये गये हैं. इनमें से 5742 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं. कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत 1441 आवेदनों में से 1401 आवेदनों को स्वीकृति मिली है. इसमें से 06 आवेदन अस्वीकृत जबकि 34 प्रक्रियाधीन है.
जिला पदाधिकारी ने डीआरसीसी के सभी अधिकारियों को पंचायत स्तर पर कैंप लगा कर जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को योजना का लाभ देने की अपील की गयी. उन्होंने बताया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के क्रियान्वयन में नालंदा जिला पूरे सूबे में अव्वल है. इसके लिए डीआरसीसी के अधिकारी व कर्मी बधाई के पात्र है. इस मौके पर डीआरसीसी के नोडल पदाधिकारी बृजेश कुमार सहित संबंधित कर्मी मौजूद थे.