बिहारशरीफ : फरार हो रहे प्रेमी युगल को लड़की के परिजनों ने बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर धर दबोचा. लड़की के परिजनों ने लड़के की स्टेशन पर ही जम कर पिटाई कर दी. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लड़के को मुक्त कराया गया.
बताया जाता है कि फतुआ निवासी राम सिंह यादव शहर के रामचंद्रपुर में रहकर पढ़ाई करता था,पास की एक एक लड़की से उसका प्रेम चल रहा था.शनिवार को दोनों एक साथ रेलवे स्टेशन पहुंच कर श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली भागने की फिरार में थे,इसी दौरान लड़की के परिजनों को इसकी भनक लग गयी. मारपीट की घटना के बाद अभिभावकों की रजामंदी के बाद दोनों प्रेमी युगल की शादी शहर के एक मंदिर में करवा दी गयी.
