108 डीडीओ को नहीं मिलेगा वेतन

कार्रवाई. सरकार के आदेश स्वत: खत्म, 28 फरवरी तक देनी थी विवरणी संपत्ति का विवरण नहीं देने पर वेतन रुका बिहारशरीफ : जिले के कई विभागों के द्वारा अब तक संपत्ति का विवरण नहीं दिया गया है. संपत्ति का विवरण नहीं देने वाले कर्मी से लेकर अधिकारी तक का वेतन बंद है. संपत्ति का विवरण […]

कार्रवाई. सरकार के आदेश स्वत: खत्म, 28 फरवरी तक देनी थी विवरणी

संपत्ति का विवरण नहीं देने पर वेतन रुका
बिहारशरीफ : जिले के कई विभागों के द्वारा अब तक संपत्ति का विवरण नहीं दिया गया है. संपत्ति का विवरण नहीं देने वाले कर्मी से लेकर अधिकारी तक का वेतन बंद है. संपत्ति का विवरण नहीं देने वालों में से जिले के 108 डीडीओ यानि व्ययन और निकासी अफसर शामिल है. विवरणी नहीं देने वालों में से पुलिस महकमे के लोग भी शामिल है. साथ ही विवरणी नहीं देने वालों में कॉलेज के डीडीओ भी शामिल है. हालांकि जिला प्रशासन की ओर से कई बार लोगों को सूचना देकर विवरणी
देने को कहा गया था. फिर नोटिस लेने का खामियाजा उठाना पड़ा है. सरकार के आदेश जारी कर रखा है कि संपत्ति की विवरणी देने पर ही फरवरी व उसके बाद के माह का वेतन मिलेगा. इसके लिए ट्रेजरी को भी लिखित गया हुआ है. वर्ग वन से लेकर श्रेणी के लोगों को हर हाल में विवरणी देना है, जबकि चतुर्थ वर्ग को इससे अलग रखा गया है. अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा दी गयी विवरणी को 15 मार्च के बाद जिला प्रशासन के साइट पर जारी कर दिया जायेगा. इसके बाद लोग इसे देख सकेंगे.
किन अधिकारियों के पास कितनी संपत्ति है.
मरीजों की जानकारी अपडेट रखने का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >