शराब के 12 धंधेबाज सर्विलांस पर

बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस ने इंग्लिश शराब के 12 बड़े धंधेबाजों को चिह्नित कर उनके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर ले रखा है. इतना ही नहीं शराब के यह सभी बड़े धंधेबाजों के झारखंड व हरियाणा के संपर्क सूत्र (सप्लायर) भी पुलिस के रडार पर हैं. पुलिस ने ऐसी व्यवस्था होली को लेकर की है. […]

बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस ने इंग्लिश शराब के 12 बड़े धंधेबाजों को चिह्नित कर उनके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर ले रखा है. इतना ही नहीं शराब के यह सभी बड़े धंधेबाजों के झारखंड व हरियाणा के संपर्क सूत्र (सप्लायर) भी पुलिस के रडार पर हैं. पुलिस ने ऐसी व्यवस्था होली को लेकर की है. उक्त बातों की पुष्टि नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने की है. एसपी ने बताया कि पुलिस के खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होली में शराब की बड़ी खेप की आपूर्ति को लेकर शराब के बड़े 12 धंधेबाज लगे हुए हैं. जिनकी पहचान नालंदा पुलिस ने कर रखी है. शराब के यह सभी धंधेबाज नालंदा जिले से ताल्लुक रखते हैं. पुलिस गुप्त तरीके से इनकी सभी तरह की एक्टिविटी पर नजर जमाये हुए है.
झारखंड व हरियाणा के बड़े सप्लायर भी रडार पर : पुलिस ने झारखंड व हरियाणा के वैसे बड़े सप्लायरों को रडार पर ले रखा है, जो नालंदा में भारी मात्रा में शराब की खेप पहुंचाने का जिम्मा लेते हैं. अभी गत दिनों जिले में जितनी भी अंगरेजी शराब की बाेतलें जब्त की गयी हैं, वह सभी झारखंड व हरियाणा से भेजी गयी थी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में नालंदा पुलिस झारखंड व हरियाणा पुलिस से भी संपर्क साध कर उन सप्लायरों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. एसपी ने बताया कि पुलिस सर्विलांस के आधार जिले में अंगरेजी शराब के करीब एक दर्जन कारोबारियों को शराब के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. खुफिया विंग ने पुलिस को जानकारी मुहैया कराया है कि इस बार होली में अंगरेजी शराब की कई छोटी व बड़ी खेप की आपूर्ति को लेकर जिले के कई राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को शराब के धंधेबाजों ने रेखांकित किया है. शराब की खेप को बालू व कोयला लदे ट्रकों से मंगवाने की तैयारी है. पुलिस ने खुफिया रिपोर्ट की जानकारी के बाद जिले के सभी हाइवे स्थित थानों को सतर्क कर दिया है.

24 घंटे में हुई 65 गिरफ्तारी, 61 लीटर देसी व विदेशी शराब जब्त : पुलिस ने गत 24 घंटों के भीतर जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 61 लीटर देसी व विदेशी शराब को जब्त किया है. छापेमारी के दौरान कुल 65 गिरफ्तारियां की गयी हैं. पुलिस द्वारा 150 लीटर से अधिक अर्धनिर्मित शराब भी बरामद किये गये हैं. इसके अलावे एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस भी बरामद किया गया है. एसपी ने बताया कि पुलिस ने अपने इस अभियान के दौरान 1 वाहन चालान के रूप में 2600 रुपये नकद की वसूली की है.

48 बोतल शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार : कतरीसराय (नालंदा). स्थानीय थाना क्षेत्र के कतरीसराय बाजार स्थित अहियाचक में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 48 बोतल शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि होली में मोटी कमाई को लेकर कतरीसराय बाजार स्थित अहियाचक निवासी विजय पासवान द्वारा बड़े पैमाने पर शराब संग्रह किया जा रहा है. इसी को लेकर जब उनके घरों पर छापेमारी की गयी तो, आरएस की 48 बोतल शराब के साथ विजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया. छापेमारी दल में एएसआइ प्रेमलाल यादव, सअनि दिलीप कुमार मौजूद थे.

11 लीटर देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार : हरनौत (नालंदा). स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से 11 लीटर शराब बरामद सहित तीन आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हरनौत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी मुढ़ाड़ी गांव में महिला शराब कारोबारी शांति देवी को पांच लीटर देशी शराब के साथ शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया. जिसे रविवार को जेल भेज दिया गया. दूसरी घटना तेलमर में ओपी प्रभारी राजन मालवीय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जगतपुर गांव निवासी साधु चौधरी, बंगच्छा गांव निवासी धीरेंद्र बिंद को एक साथ छह लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >