संपत्ति की लालच में दादी का पैर काटा

खंडहरनुमा मकान में बेसुध पड़ी थी महिला दो दिन बाद लोगों की मदद से अस्पताल में भरती हुई पीड़िता हिलसा : जोको राके सांइया मार सके ना कोई. कहावत की चरितार्थ उस समय सत्य हुआ. जब एक कलयुगी पोते ने संपत्ति के लालच में अपने ही 80 वर्षीय वृद्ध दादी को धारदार हथियार से न […]

खंडहरनुमा मकान में बेसुध पड़ी थी महिला

दो दिन बाद लोगों की मदद से अस्पताल में भरती हुई पीड़िता
हिलसा : जोको राके सांइया मार सके ना कोई. कहावत की चरितार्थ उस समय सत्य हुआ. जब एक कलयुगी पोते ने संपत्ति के लालच में अपने ही 80 वर्षीय वृद्ध दादी को धारदार हथियार से न सिर्फ पैर काट डाला. बल्कि दूसरे शहर में ले जाकर एक खंडहरनुमा मकान में छोड़ कर फरार हो गया. दो दिन बाद दर्द से कराह रही वृद्ध महिला की आवाज सुनने पर लोगों ने उसकी मदद कर अस्पताल पहुंचाया. बताया जाता है कि पटना जिला के शाहजहांपुर थाना के शाहजहांपुर गांव निवासी स्व. किशोरी यादव के 80 वर्षीय पत्नी मुनेश्वरी देवी को शनिवार की सुबह हिलसा शहर के पटेल नगर स्थित एक खंडहरनुमा मकान के तीन मंजिला छत पर खून से लथपथ बेसुध अवस्था में पड़ी थी और दर्द से कराह रही थी. वृद्ध महिला की कराहने की आवाज खंडहरनुमा व
सुनसान मकान से आने के बाद थोड़ी देर के लिए लोग सकते में पड़ गये कि आखिर इस जर्जर मकान में कोई रहता ही नहीं है तो फिर महिला की आवाज कहां से आ रही है. पास में रहे पूर्व जिला पार्षद गोरेलाल यादव एवं अन्य दो चार लोग उक्त मकान में जाकर पता लगाया तो देखा कि तीन मंजिला छत पर खून से लथपथ महिला बेसुध पड़ी हुई है. लोगों ने इसकी सूचना हिलसा थाना को दिया. लोगों के सहयोग से पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी इलाज चल रहा है.
खंडहरनुमा मकान में खून से लथपथ बेसुध पड़ी वृद्ध महिला से दर्दभरी दस्तां जानने के बाद वहां पर उपस्थित लोगों का रोंगटे खड़े हो गये. पूछने पर बतायी कि संपत्ति हपड़ने के लिए हमारे ही पोता मुन्ना यादव कई दिनों से मारपीट कर रहा था. बीते देर शाम को घर पर ही जान मारने की नीयत से तेज धारदार हथियार से प्रहार कर पैर काट डाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >