एक और अवार्ड की ओर नालंदा, पीएम देंगे अवार्ड

मेरिट के आधार पर स्क्रूटनी किया गया बिहारशरीफ : प्रधानमंत्री अवार्ड फॉर एक्सेलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के प्रथम एवं द्वितीया फेज के प्रतियोगिता बाद तीसरे चरण में नालंदा प्रवेश कर गया है. प्रथम चरण में इस अवार्ड के लिए पूरे देश से प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के मेरिट के आधार पर स्कूटनी किया गया. इसमें चयनित […]

मेरिट के आधार पर स्क्रूटनी किया गया

बिहारशरीफ : प्रधानमंत्री अवार्ड फॉर एक्सेलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के प्रथम एवं द्वितीया फेज के प्रतियोगिता बाद तीसरे चरण में नालंदा प्रवेश कर गया है. प्रथम चरण में इस अवार्ड के लिए पूरे देश से प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के मेरिट के आधार पर स्कूटनी किया गया. इसमें चयनित जिले को द्वितीय फेज के प्रजेंटेशन के लिए दिल्ली बुलाया गया था. 27 फरवरी ने डीएम डाॅ त्याग राजन ने दिल्ली में प्रजेंटेशन दिया था. इस चरण में नालंदा को सफलता मिल गयी है. और तीसरे चरण में भी पहुंच गया है. तीसरे चरण में जिला में क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की स्थलीय जांच की जायेगी.
इस फेज के बाद ही फाइनल चयन होगा. तब जाकर नालंदा को यह पुरस्कार मिलेगा. पब्लिक एडमिनस्ट्रेशन के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धि के लिए भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष यह पुरस्कार दिया जाता है. आम जन के लिए क्रियान्वित की जाने वाली किसी स्कीम को अपने नये विजन का प्रयोग कर उसे पारदर्शी बनाने व बेहतर क्रियान्वयन पर चयन किया जाता है. डीएम डा.त्याग राजन ने कहा कि बिजली के क्षेत्र में नालंदा में काफी काम हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >