बिहारशरीफ : स्थानीय श्रम कल्याण मैदान में गुरुवार से एक्स्पो व्यापार मेला शुरू हो गया. यह मेला 10 मार्च तक चलेगा. मेले में विभिन्न तरह के कुल 80 स्टॉल लगाये गये हैं. इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों के वस्त्र विक्रेताओं ने स्टॉल लगाये हैं. इन स्टॉलों पर बनारसी साड़ी से लेकर कई तरह के आकर्षक वस्त्र उपलब्ध हैं.मेले की शुरुआत होने के बाद ग्राहक अपनी मनपसंद के वस्त्रों की खरीदारी करने में लग गये हैं. संस्था के संयोजक संजीव गोडकिया,मेला समन्वयक,रॉबिन गुप्ता
,रवि कुमार वैद्य ,रोहित चौरसिया व अभिषेक मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि मेले में महिलाएं के लिए कई आकर्षक परिधान उपलब्ध हैं.इसके अलावा मेले में गुजरात का बंधेज सूट,राजकोट का आर्टिफिसियल ज्वेलरी,मधुबनी की पेंटिंग,भागलपुरी साड़ी,डल चादर लेनिन,लखनोवि चिकन,कानपुर की लेदर चप्पलें,जूती,बिना पानी का कूलर किचन प्रॉडक्ट,जूसर आदि के स्टॉल लगाये गये हैं.मेला हर दिन तीन बजे लेकर रात्रि नौ बजे तक संचालित होगा.
