कार्रवाई. बरामद शराब झारखंड के डाल्टेनगंज में निर्मित
तीन कारोबारियों की संलिप्तता उजागर
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
बिहारशरीफ/गिरियक : गिरियक थाना क्षेत्र के पंचाने नदी किनारे खेत में गाड़कर रखी गयी बड़ी मात्रा में देसी शराब पुलिस ने बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गयी. इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि बरामद शराब 200 एमएल की 4950 पाउच है. इसे 33 प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर रखी गयी थी.
गुप्त सूचना मिलने के बाद गिरियक के थानाध्यक्ष व सअनि रामरूप यादव के साथ सशस्त्र बलों ने गिरियक के राजगीर रोड में पुल के समीप खेत से देसी शराब को बरामद कर लिया गया. प्रत्येक बोरे में 150 शराब की पाउच रखी गयी थी. घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गयी है. बरामद सभी शराब की पाउच झारखंड के डाल्टेनगंज निर्मित है. प्रत्येक पाउच का वजन 200 एमएल है. बरामद शराब का वजन 990 लीटर है. एसपी ने बताया कि इस मामले में शराब के कारोबारियों की पहचान कर ली गई है. गिरियक बाजार के रूपा यादव के पुत्र जितु यादव, सुधीर यादव उर्फ सुधरा यादव एवं भारो यादव के पुत्र हप्पु यादव की इसमें संलिप्ता सामने आयी है. शराब के इन तीनों कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इस संबंध में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. एसपी ने बताया कि शराब के इन कारोबारियों का मकसद होली के मौके पर शराब धंधा करने एवं मोटी रकम कमाने की थी. इसी उद्देश्य से झारखंड से देशी शराब की इतनी बड़ी मात्रा में पाउच लाकर पंचाने नदी के किनारे छिपायी गयी थी.
छह बोतल विदेशी शराब बरामद:
लहेरी पुलिस ने शहर के मथुरिया मोहल्ला में छापेमारी कर खटाल में छिपा कर रखे गये छह बोतल विदेशी शराब बरामद किया है.
धंधेबाज सोनू कुमार मौके से फरार हो गया.
पकड़े जाने वाले में सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाहडीह निवासी संजय कुमार व बेन थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी रविरंजन कुमार, मांडी निवासी सियाराम सिंह तथा बारा गांव निवासी सिया शरण प्रसाद, मुन्ना कुमार व जय प्रकाश कुमार आदि शामिल हैं. सभी अभियुक्तों को जेल भेजा गया है.
शराब के साथ छह लोग गिरफ्तार
बेन. एस ड्राइव के दौरान मंगलवार की रात मद्य निषेध का उल्लंघन करने और नशे की हालत में देशी शराब के साथ बेन थाने की पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष बिगाऊ राम ने बताया कि पकड़ाये सभी शराबी नशे की हालत में चार पहिया वाहन पर सवार थे. लेकिन जैसे ही पुलिस की वाहन पर नजर पड़ी तो सभी भागने लगे. इसी दौरान पकड़े जाने व वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में दस पॉलीथिन देसी शराब भी बरामद किया गया.
