खेतों तक पहुंचायी जा रही बिजली : सांसद

सरमेरा : प्रखंड के चेरों गांव स्थित मान्यता प्राप्त रामशरण टुकेखरी उच्च विद्यालय परिसर में पांच लाख की लागत से सांसद मद से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी विकास के लिए तत्पर है. शिक्षा के […]

सरमेरा : प्रखंड के चेरों गांव स्थित मान्यता प्राप्त रामशरण टुकेखरी उच्च विद्यालय परिसर में पांच लाख की लागत से सांसद मद से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी विकास के लिए तत्पर है.

शिक्षा के बिना गांव, राज्य एवं देश का विकास संभव नहीं है. उन्होंने बिहार सरकार के सात निश्चय योजना को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि हर घर में नल जल, बिजली एवं शौचालय पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. नालंदा जिले का एक भी ऐसा गांव नहीं है. जहां बिजली पहुंचना बाकी है. दूसरे चरण में खेतों तक बिजली पहुंचाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है. कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में प्रधानमंत्री आवास में कटौती कर उसका एक चौथाई भी नहीं दिया गया है. केंद्र सरकार द्वारा पेश किये गये आम बजट किसान विरोधी बताते हुए कहा कि केंद्र की उपेक्षा का कारण विभिन्न प्रदेशों के किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हैं.
अपने वक्तव्य में उक्त विद्यालय में पुन: कमरे का निर्माण एवं चहारदीवारी बनाने की घोषणा की. इस अवसर पर जदयू के प्रांतीय नेता प्रो. अशोक कुमार सिह, मो. कमाल अनवर, शिक्षक कौशलेंद्र कुमार, आनंद शंकर उर्फ चिक्कू, रामनरेश प्रसाद सिंह, विनय कुमार सिंह, प्रफुल्ल कुमार एवं ध्रुव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >