बिहारशरीफ में युवक की गोली मारकर हत्या

राजगीर : जंगल से लकड़ी लाने गये युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने युवक का शव राजगीर थाना क्षेत्र के आयुध निर्माणी के पीछे जंगल से शुक्रवार की सुबह बरामद किया है.मृतक की पहचान राजगीर के विस्थापित निवासी मिथिलेश राजवंशी के 22 वर्षीय पुत्र धनंजय राजवंशी के रूप में की […]

राजगीर : जंगल से लकड़ी लाने गये युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने युवक का शव राजगीर थाना क्षेत्र के आयुध निर्माणी के पीछे जंगल से शुक्रवार की सुबह बरामद किया है.मृतक की पहचान राजगीर के विस्थापित निवासी मिथिलेश राजवंशी के 22 वर्षीय पुत्र धनंजय राजवंशी के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में मृतक के चाचा रामदहीन राजवंशी ने बताया कि उसका भतीजा गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे जलावन के लिए सुखी लकड़ियों को लाने आयुध निर्माणी के पीछे बाधा पिंडी नामक जंगली क्षेत्र में गया था. देर रात तक घर नहीं पहुंचने के बाद उसकी तलाश तेज कर दी गयी. गुरुवार की देर रात्रि उसका शव जंगल क्षेत्र से बरामद किया गया. कनपटी पर गोली मारी गयी थी. घटना के संबंध में पूछे जाने पर राजगीर एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि जांच में यह बात सामने आया है कि युवक अपने एक मित्र के साथ जंगल से लकड़ी लाने गया था,जहां दोनों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद गहरा गया.

जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर ही दोनों के बीच मारपीट की घटना भी घटी.इसी दौरान दोस्त द्वारा इसकी हत्या गोली मार कर दी गयी.एसडीपीओ ने बताया कि इस हत्या से पूर्व मारपीट के दौरान आरोपित का भी सिर फटा है.आरोपित के नामों का खुलासा नहीं करते हुए एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित की पहचान की जा चुकी है,गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयासरत है.घटनास्थल से पुलिस ने आरोपित का एक साइकिल व एक गमछा बरामद किया है.पुलिस इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर घटना में संलिप्त आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.हत्या की इस घटना में और कितने अपराधियों की संलिप्तता रही है,इसकी जानकारी को लेकर पुलिस गुप्त तरीके से अपना काम कर रही है.पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण कर के उनके परिजनों को सौंप दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >