पांच हजार घरों में दिया जायेगा कनेक्शन
बिहारशरीफ : शहर के मेहरपर निर्माणाधीन पानी टंकी से जल्द पानी की सप्लाइ शहर के पांच वार्डों की जनता को मिलने लगेगा. इसके लिए काम को पूरा करने के लिए मिशन के रूप में काम किया जा रहा है. वैसे नगर आयुक्त का कहना है कि 20 दिनों में वाटर टावर चालू कर दिया जायेगा. इस टावर से शहर के वार्ड संख्या 36, 37, 44, 45, 46 के करीब 20 पांच हजार घरों में नल जल सप्लाइ हो जायेगी. सात करोड़ रुपये से टावर से लेकर बोरिंग के साथ ही पाइप विस्तार का काम किया जा रहा है. इस टावर के जरिये गांधी मैदान में की गयी बोरिंग व मेहरपर की बोरिंग को जोड़कर घरों तक पानी की सप्लाइ करने की योजना है. कार्य प्रगति को लेकर नगर आयुक्त कौशल कुमार ने मंगलवार को चांदनी मोहल्ला जाकर पाइप विस्तार कार्य का जायजा भी लिया.
चार पानी टैंकरों की खरीदारी : नगर निगम के द्वारा चार पानी की टैंकर की खरीदारी की जा रही है. इस टैंकर से गरमी के दिनों में समस्या स्थल पर भेजा जायेगा.
