धान की खरीद में इस्लामपुर व एकंगरसराय का बेहतर प्रदर्शन

पिछड़ रहे प्रखंडों को तेजी लाने का निर्देश बिहारशरीफ : जिले के सहकारिता विभाग द्वारा किसानों से धान अधिप्राप्ति को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है. विभाग के सक्रिय पहल का ही परिणाम है कि जिले के पैक्सों व व्यापार मंडलों द्वारा लक्ष्य का लगभग 40 फीसदी धान की खरीदारी पूरी की जा चुकी […]

पिछड़ रहे प्रखंडों को तेजी लाने का निर्देश

बिहारशरीफ : जिले के सहकारिता विभाग द्वारा किसानों से धान अधिप्राप्ति को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है. विभाग के सक्रिय पहल का ही परिणाम है कि जिले के पैक्सों व व्यापार मंडलों द्वारा लक्ष्य का लगभग 40 फीसदी धान की खरीदारी पूरी की जा चुकी है. उल्लेखनीय है कि चालू खरीफ विपणन मौसम में जिले का धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 1.5 लाख मीट्रिक टन है. लक्ष्य के विरूद्ध अब तक करीब 60 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है.
इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी डा. अमजद हयात वर्क ने बताया कि जिले में धान अधिप्राप्ति की मॉनेटरिंग स्वयं जिला पदाधिकारी डा. त्याग राजन एसएम द्वारा किया जा रहा है. जिला प्रशासन व सहकारिता विभाग के संयुक्त प्रयास से समय रहते लक्ष्य की प्राप्ति कर ली जायेगी. विभाग द्वारा किसानों से ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी जारी रखी गई है.
लगभग 50 हजार किसानों का डाटावेस तैयार किया गया है. इनमें से अभी 9300 किसानों से धान की खरीद की गई है. पैक्सों व व्यापार मंडलों द्वारा किसानों को लगभग 42 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गयाहै. इसी प्रकार 11453 सीएमआर तैयार किया गया है. जिसमें से राज्य खाद्य निगम को लगभग नौ हजार एमटी की आपूर्ति भी की जा चुकी है. डीसीओ डा. वर्क ने बताया कि अनुकूल मौसम, लगातार निगरानी तथा सिस्टमेटिक ढंग से किये जा रहे कार्य के परिणाम स्वरूप धान अधिप्राप्ति का कार्य प्रगति पर है.
कई प्रखंडों का अधिप्राप्ति में बेहतर प्रदर्शन:-
धान अधिप्राप्ति कार्य में जिले के इस्लामपुर, एकंगरसराय, बिहारशरीफ, चंडी आदि प्रखंडों द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है. कुछ प्रखंडों का प्रदर्शन अभी सामान्य है. जिला सहाकारिता पदाधिकारी ने बताया कि पिछड़ रहे प्रखंडों को अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है.
जिले में अधिप्राप्ति का प्रखंडवार ब्योरा क्विंटल में:-
प्रखंड का नाम – प्रखंड का लक्ष्य- अधिप्राप्ति की गई धान
अस्थावां- 11400-2666
बेन -5400-2225
बिहारशरीफ-12600-5192
बिंद -4200-982
चंडी -9600-4395
एकंगरसराय -11400-4741
गिरियक -6000-2428
हरनौत -10800-3853
हिलसा- 9600-3500
इस्लामपुर-12000-6340
करायपरसुराय-4200-1389
कतरीसराय -300-1150
नगरनौसा 5400-1952
नूरसराय 10200-3795
परबलपुर -3600-1286
रहुई -10200-3842
राजगीर-5400-1852
सरमेरा -6000-1645
सिलाव -9000-3221
थरथरी 4200-1665

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >