राजगीर मृग विहार जू-सफारी पार्क के रूप में होगा विकसित

बिहारशरीफ : राजगीर के पर्यटन स्थलों में एक और बहुत बड़ा आयाम जू- सफारी के रूप में जुड़ने जा रहा है.यह जू सफारी देशी -विदेशी पर्यटकों को काफी आकर्षित करेगा. पर्यटन भी खूंखार जानवरों को सफारी में विचरण करते हुए देखकर रोमांचित होंगे.काफी महीनों से राजगीर में जू सफारी पर चल रहे प्रोजेक्ट का उद्घाटन […]

बिहारशरीफ : राजगीर के पर्यटन स्थलों में एक और बहुत बड़ा आयाम जू- सफारी के रूप में जुड़ने जा रहा है.यह जू सफारी देशी -विदेशी पर्यटकों को काफी आकर्षित करेगा.
पर्यटन भी खूंखार जानवरों को सफारी में विचरण करते हुए देखकर रोमांचित होंगे.काफी महीनों से राजगीर में जू सफारी पर चल रहे प्रोजेक्ट का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को करेंगे. वैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में पर्यटकों को बढ़ावा देने व आकर्षित करने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चयनित की गयी है. नये साल में राजगीर नये लुक में दिखेगा.यहां आने वाले पर्यटक सहज रूप से आकर्षित होंगे. कार्य योजना के तहत राजगीर अवस्थित मृग विहार को सौंदर्यीकरण का कार्य किया जायेगा.
देसी व विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राजगीर मृग विहार को जू-सफारी पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा. इस कार्य को मूर्तरूप देने के लिए वन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है.राजगीर मृग विहार में जू-सफारी पार्क बनाने के लिए इसकी आधारशिला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा शनिवार को रखी जायेगी.इस तरह नालंदावासियों को एक और तोहफा मिलेगा. राजगीर मृग विहार को जू-सफारी पार्क के रूप में विकसित करने की योजना विभाग ने वर्ष 2015 में बनायी थी.इस पार्क में जंगली पशुओं जैसे शेर,भालू ,चीता,हिरण,वरसिंगे आदि वन्य प्राणी पार्क में खुले रूप में दिखेंगे.
यह पार्क वन क्षेत्र के 190 हेक्टेयर में फैला रहेगा.जो पूरी तरह से वैरेकेटिंग रहेगा.जो पर्यटक लोग वैरेकेटिंग के बाहर से ही उक्त वन्य प्राणियों का पार्क में विचरण करते हुए देखेंगे.वन्य जन्तु सफारी जोन 147.20हेक्टेयर में होगा.वाटर ‌फ्लाई पार्क 20.71 हेक्टेयर में इसका निर्माण होगा.इसके अलावा रिशेप्सन और ओरिएटेशन जोन 22.71 हेक्टयर में निर्माण होंगे.साथ ही प्रशासनिक एवं प्रबंधन जोन 8.18 हेक्टेयर में बनेगा.
क्या कहते हैं अधिकारी
मृग विहार का यह जू-सफारी शीघ्र ही मूर्तरूप लेगा.जिससे राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने का बहुत बड़ा केन्द्र बन जाएगा.यह जू -सफारी पूरे सूबे का पहला पार्क होगा जहां पर्यटक वैरेकेटिंग के बाहर से खुले स्थानों पर जंगली जानवरों को विचरण करते हुए देखेंगे.
रणवीर सिंह,जिला वन पदाधिकारी,नालंदा
योजना पर 59 करोड़ 64 लाख रुपये होंगे खर्च
इस महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन पर 59 करोड़ 64 लाख रुपये खर्च किये जाने की प्रशासनिक योजना है. उक्त योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रशासनिक तौर पर स्वीकृति मिल चुकी है. इसके निर्माण हो जाने पर राजगीर पर्यटन क्षेत्र में एक नया आयाम मिल जायेगा. सीएम नीतीश कुमार के द्वारा जू-सफारी पार्क की आधारशिला रखने के बाद विभागीय तौर पर इस कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा.यानी की पार्क निर्माण की दिशा में कार्य शुरू कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >