नूरसराय : स्थानीय नूरसराय बाजार में बुधवार को मंत्री श्रवण कुमार ने निश्चय यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक किया. मंत्री श्री कुमार ने कहा कि सूबे कि सरकार विकास कार्य को गति देने में लगी है. सात निश्चय कार्यक्रम में घर घर नल, घर घर जल, खुले में शौच से मुक्त गांव, गांव गांव तक पक्की सड़क, किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं पर जिस तरह सूबे में काम हो रहा है. यह विकास पुरुष की पहचान पूरे देश में एक पैगाम पहुंचाने वाला शराबबंदी का काम किया है, जो अनय राज्यों के प्रेरणा स्त्रोत है. इस मौके पर डाॅ सुनील दत्त, पूर्व प्रमुख राकेश कुमार, भोली सिंह, नीरज रंजन भारती, बबलू कुमार, मुखिया सुनील कुमार,पूर्व मुखिया रंधीर कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
चेतना सभा में रहुई से 5 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
रहुई. जिले में छठे चरण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने रहुई स्थित अलबेया राय के मकान में चेतना सभा को ले समीक्षा बैठक का आयोजन किया. जिसमें बिहार राज्य भंडार निगम के पूर्व अध्यक्ष डा विपिन कुमार यादव की उपस्थित हुई.
बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि सभी पंचायतों से कार्यकर्ता रहुई प्रखंड में इकट्ठा होंगे. वहीं से लगभग पांच हजार लोग को सभा स्थल तक ले जाने के लिए 125 गाड़यों की व्यवस्था की गयी है. इस समीक्षा बैठक में हवपुरा मुखिया राकेश रंजन, प्रखंड जदयू सचिव ललन कुमार, चंद्रमणि सिंह, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष अजय यादव सभी पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद थे.
