बाल-बाल बचा चालक व गाड़ी का मालिक, दमकल ने बुझायी आग
बिहारशरीफ/ सिलाव : राजगीर एनएच 82 पर शनिवार की देर रात्रि में नालंदा थाना क्षेत्र के गोलईया मोड़ के पास एक जाइलो गाड़ी में अचानक आग लग गयी. इस आग से जाइलो गाड़ी पूरी तरह से खाक हो गयी. सूूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. जाइलो गाड़ी नालंदा थाना क्षेत्र मोहनपुर गांव निवासी नागेश्वर पासवान की है. बातया जाता है कि नागेश्वर पासवान अपने चालक विजय पासवान के साथ शानिवार को अपनी जइलो गाड़ी से बिहारशरीफ आये थे.
शनिवार की देर रात्रि में वे अपने गांव मोहनपुर लौट रहे थे. नालंदा थाना से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित गोलइया मोड़ निकट एक ट्रक ने जाइलो गाड़ी को चकमा दिया. तेजी गति से जा रही जाइलो गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगायी. गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में उलट गयी. इसके तुरंत बाद गाड़ी में आग लग गयी. गाड़ी का चालक विजय पासवान एवं गाड़ी मालिक नागेश्वर पासवान किसी तरह गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचायी.
आग इतना भयानक था कि देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जलने लगा. घटना की सूचना मिलते ही नालंदा थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी. दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. इस संबंध में थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
