बिहारशरीफ. लहेरी थाना क्षेत्र के डाकघर के पास पालिका मार्केट में स्थित रेडिमेड की दुकान में ताला व शटर काटकर हुई चोरी के सिलसिले में पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हो गया है. अपराधियों की पहचान की जा रही है.
मिष्ठान दुकान में चोरी का प्रयास
बिहारशरीफ. सोहसराय थाना क्षेत्र के अड्डा पर स्थित जितेंद्र मिष्ठान भंडार में सेंधमारी कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया. सेंधमारी के दौरान किसी के आने के आहट पाकर चोर भाग खड़े हुए. दुकानदार जितेंद्र ने बताया कि उसकी दुकान में चोरी होने से बच गयी.
