बिहारशरीफ : माह के अंत में सीएम नीतीश कुमार निय यात्रा पर नालंदा आनेवाले हैं. इसी को लेकर सात निश्वय के कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार को हरदेव भवन में की गयी.
डीएम डॉ त्याग राजन ने कहा कि निर्धारित फॉर्मेट में अपनी रिपोर्ट दें. रिपोर्ट देने से पहले सभी तरह की जांच कर लें. आर्थिक हल युवाओं को बल, हर घर बिजली, हर घर नल जल पक्की सड़क समेत सभी कार्यों की समीक्षा की गयी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग से एक सौ से ढाई सौ तथा पांच से एक हजार की आबादीवाले गांवों में संपर्क पथ बनाने को कहा गया. सभी विभागों को कहा गया कि अपनी तैयारी पूरी कर लें. इस मौके पर नगर आयुक्त कौशल कुमार, एसी खब्बीर, डीटीओ शैलेंद्र नाथ समेत सभी अधिकारी मौजूद थे.
