बिहारशरीफ : स्थानीय पुलिस में बुधवार को एसपी कुमार आशीष ने पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. इस मीटिंग में हाल के दिनों में जिले में हुए कुछ अपराधिक घटनाओं पर एसपी के तेवर तल्ख दिखे. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दो टूक कहा कि जिले में क्राइम अब बरदाश्त नहीं होगी. फारियादियों की शिकायत […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बिहारशरीफ : स्थानीय पुलिस में बुधवार को एसपी कुमार आशीष ने पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. इस मीटिंग में हाल के दिनों में जिले में हुए कुछ अपराधिक घटनाओं पर एसपी के तेवर तल्ख दिखे. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दो टूक कहा कि जिले में क्राइम अब बरदाश्त नहीं होगी. फारियादियों की शिकायत पर संजीदगी से कार्रवाई अनिवार्य है.
पुलिस गश्ती व शराबबंदी में किसी तरह की कोताही बरदाश्त नहीं होगी. सांप्रदायिक सौहार्द,अपराध नियंत्रण,सड़क जाम की समस्या, साइबर क्राइम, शराबबंदी, अवैध बालू उठाव, पर्यटकों की सुरक्षा, आर्थिक अपराध,भूमि विवाद, अधिकारियों के कार्यो का मूल्यांकन,प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय, अवैध धंधे पर नकेल,आदि बैठक के एजेंडे में शामिल था. एसपी कुमार आशीष ने कहा कि इसमें दो राय नहीं कि पिछले महीनें बाइक चोरी की घटनाओं में इजाफा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है. एसपी ने थानाध्यक्षों से कहा कि आपसे चोरी की घटनाएं नही रूक पा रही है तो बताइये आप सभी की व्यवस्था हम कर देते है.
प्रभावकारी वाहन चेकिंग के लिए पुनि विनोद कुमार, ओम प्रकाश, अरूण, मदन सिंह, विजयेन्द्र कुमार सिंह को एक-एक सुसेवांक से सम्मानित किया गया. यूडी कांड के निष्पादन के लिए पुनि जहांगीर आलम खान को एक सुसेवांक, आर्म्स बरामदगी के लिए पुनि शशि रंजन, राजीव रंजन राय, राकेश कुमार सिंह, अनुप कुमार, आलोक रंजन को 500-500 रुपये नकद दिया गया.
पुअनि अनुप कुमार, राम लखन सिंह यादव व उपेन्द्र प्रसाद की एक-एक हजार रूपये नकद कांडो के निष्पादन के लिए दिया गया. वहीं 17 थानों के अनुसंधानकर्ता को कांड का निष्पादन नहीं करने के आरोप में एक-एक निदन की की सजा दी गयी. इस क्राइम मीटिंग में सदर डीएसपी मो. सैफू र रहमान, राजगीर डीएसपी निशित प्रिया व सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे.